दिल्ली में न्यूनतम तापमान रहा 30.6 डिग्री सेल्सियस

दिल्ली में न्यूनतम तापमान रहा 30.6 डिग्री सेल्सियस

दिल्ली में न्यूनतम तापमान रहा 30.6 डिग्री सेल्सियस
Modified Date: November 29, 2022 / 08:13 pm IST
Published Date: July 8, 2021 5:48 am IST

नयी दिल्ली, आठ जुलाई (भाषा) भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विभाग के अनुसार, हवा में आर्द्रता का स्तर 40 प्रतिशत दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान के 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने और लू चलने का अनुमान है।

केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, सुबह आठ बजकर पांच मिनट पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 151 रहा।

एक्यूआई को शून्य और 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

भाषा निहारिका मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में