दिल्ली में इस मौसम की सबसे सर्द सुबह, वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में बनी हुई है

Ads

दिल्ली में इस मौसम की सबसे सर्द सुबह, वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में बनी हुई है

  •  
  • Publish Date - November 19, 2022 / 09:09 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:54 PM IST

नयी दिल्ली, 19 नवंबर (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता शनिवार को भी ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई, जबकि इस मौसम की सबसे सर्द सुबह रही।

दिल्ली की समग्र वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने बताया कि वाणु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 280 दर्ज किया गया।

उल्लेखनीय है कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच एक्यूआई ‘गंभीर’ माना जाता है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में भी मौसम की सबसे ठंडी सुबह रही और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है।

आईएमडी ने बताया कि अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सापेक्षिक आर्द्रता 53 फीसदी से 83 फीसदी के बीच रही।

मौसम विभाग ने रविवार को कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है।

आईएमडी ने बताया कि अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 27 और 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

भाषा

देवेंद्र पवनेश

पवनेश