दिल्ली में अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री रहा, वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में

दिल्ली में अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री रहा, वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में

दिल्ली में अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री रहा, वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में
Modified Date: November 29, 2022 / 07:46 pm IST
Published Date: October 20, 2022 7:37 pm IST

नयी दिल्ली, 20 अक्टूबर (भाषा) दिल्ली में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। वहीं, राष्ट्रीय राजधानी की वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में बनी हुई है।

मौसम कार्यालय का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार को आसमान मोटे तौर पर साफ रहेगा।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक दिल्ली में न्यूनतम तापमान 16.9 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री कम है।

आईएमडी के अधिकारी ने बताया, ‘‘शुक्रवार को मुख्यत: आसमान साफ रहेगा। शुक्रवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: करीब 34 और 17 डिग्री रहने का अनुमान है।’’

दिल्ली में शाम साढ़े पांच बजे सापेक्षिक आर्द्रता 56 प्रतिशत दर्ज की गई।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा 24 घंटे के औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बुलेटिन के मुताबिक बृहस्पतिवार को दिल्ली का औसम एक्यूआई 228 रहा जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है।

गौरतलब है कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’ माना जाता है, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

भाषा धीरज अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में