दिल्ली में अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, रात में चल सकती है धूल भरी आंधी

Ads

दिल्ली में अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, रात में चल सकती है धूल भरी आंधी

  •  
  • Publish Date - May 2, 2022 / 08:29 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:54 PM IST

नयी दिल्ली, दो मई (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो साल के इस समय के लिए सामान्य से दो डिग्री अधिक है।

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव में राजधानी में पुरवाई हवा चलने से रविवार को पारा गिरकर 40.5 डिग्री सेल्सियस पर आ गया था।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि दिल्ली में सोमवार रात 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चल सकती है।

एक अधिकारी ने कहा, ‘‘उत्तर पश्चिमी भारत को प्रभावित करने वाले एक पश्चिमी विक्षोभ के चलते राजधानी में तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। एक और पश्चिमी विक्षोभ की भविष्यवाणी 4 और 5 मई को की गई है। दिल्ली में कम से कम दो से तीन दिनों तक कोई लू चलने की संभावना नहीं है।’’

दिल्ली में छह मई तक पारा 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

भाषा अमित माधव

माधव