दिल्ली में न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज

Ads

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज

  •  
  • Publish Date - February 19, 2023 / 10:40 AM IST,
    Updated On - February 19, 2023 / 10:40 AM IST

नयी दिल्ली, 19 फरवरी (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 95 प्रतिशत रहा।

मौसम वैज्ञानिकों ने दोपहर या शाम में आंशिक रूप से बादल छा जाने और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है।

दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) रविवार को सुबह नौ बजे 332 रहा।

भाषा साजन राजकुमार

राजकुमार