दिल्ली में न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज

Ads

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज

  •  
  • Publish Date - February 18, 2023 / 11:53 AM IST,
    Updated On - February 18, 2023 / 11:53 AM IST

नयी दिल्ली, 18 फरवरी (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 11.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी।

सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 93 प्रतिशत रही।

मौसम विज्ञानियों ने दिन में आसमान आम तौर पर साफ रहने और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है।

दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

भाषा अमित वैभव

वैभव