नयी दिल्ली, 25 दिसंबर (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह को न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है। सफदरजंग स्थित मौसम कार्यालय ने यह जानकारी दी।
कार्यालय ने कहा कि दिल्ली में रविवार सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 97 प्रतिशत दर्ज की गई, जबकि दृश्यता 600 मीटर रही।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह मध्यम स्तर का कोहरा छाया रहा, जबकि कुछ स्थान शीत लहर की चपेट में रहे।
आईएमडी के अनुसार, रिज क्षेत्र में न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस, जबकि आयानगर में 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विभाग ने बताया कि दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपान रहने के आसार हैं।
भाषा पारुल राजकुमार
राजकुमार