राजधानी में आज 9 कोरोना मरीजों की मौत, एक ही दिन में मिले 959 संक्रमित

Ads

राजधानी में आज 9 कोरोना मरीजों की मौत, एक ही दिन में मिले 959 संक्रमित! Delhi reports 959 COVID-19 cases, 9 deaths

  •  
  • Publish Date - August 23, 2022 / 10:19 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:47 PM IST

नयी दिल्ली: दिल्ली में मंगलवार को कोरोना वायरस से संक्रमित 959 और मरीजों की पुष्टि हुई तथा नौ संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। संक्रमण दर 6.14 फीसदी रही।स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के मुताबिक, दिल्ली में एक दिन पहले 15,631 नमूनों की जांच की गई थी।

Read More: सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, घर के अंदर बने तहखाने से हो रहा था संचालित, आपत्तिजनक हालत में मिले कई लड़के-लड़कियां 

बुलेटिन में कहा गया है कि दिल्ली में कुल मामले 19,95,407 पर पहुंच गए हैं और मृतक संख्या 26,436 हो गई है। सोमवार को दिल्ली में कोविड के 625 मामले आए थे और सात लोगों की जान गई थी तथा संक्रमण दर 9.7 फीसदी थी। रविवार को 942 मामले मिले थे और संक्रमण दर 7.25 प्रतिशत थी।