दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 20,181 नए मामले सामने आए, सात रोगियों की मौत

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 20,181 नए मामले सामने आए, सात रोगियों की मौत

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 20,181 नए मामले सामने आए, सात रोगियों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 07:46 pm IST
Published Date: January 8, 2022 7:36 pm IST

नयी दिल्ली, आठ जनवरी (भाषा) दिल्ली में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 20,181 नए मामले सामने आए और सात रोगियों की मौत हुई जबकि संक्रमण दर बढ़कर 19.60 प्रतिशत तक पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।

राष्ट्रीय राजधानी में दो मई को कोविड-19 के 407 रोगियों की मौत हुई थी जबकि संक्रमण के 20,394 मामले सामने आए थे। संक्रमण दर 28.33 प्रतिशत रही थी।

आंकड़ों के अनुसार एक दिन पहले 1,02,965 कोविड जांच की गई। इनमें 79,946 आरटी-पीसीआर जबकि शेष रैपिड एंटीजेन जांच शामिल हैं। लगभग 1,586 रोगी अस्पतालों में भर्ती हैं। इनमें से 375 रोगी ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। इन 375 रोगियों में से 27 वेंटिलेटर पर हैं।

दिल्ली में उपचाराधीन रोगियों की संख्या 48,178 है। इनमें से 25,909 गृह पृथकवास में हैं।

भाषा

जोहेब पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में