Delhi School Vacation 2026 List: स्कूली बच्चों की हो गई मौज! 30 जून तक बंद रहेंगे प्रदेश के सभी स्कूल, शिक्षा विभाग ने घोषित की गर्मियों की छुट्टियां
Delhi School Vacation 2026 List: स्कूली बच्चों की हो गई मौज! 30 जून तक बंद रहेंगे प्रदेश के सभी स्कूल, शिक्षा विभाग ने घोषित की गर्मियों की छुट्टियां
Delhi School Vacation 2026 List | Photo Credit: AI
- दिल्ली में 11 मई से 30 जून तक 50 दिनों की छुट्टी
- यूपी में 20 मई से 15 जून तक समर वेकेशन
- मौसम की स्थिति के अनुसार जिलाधिकारी छुट्टियों में बदलाव कर सकते हैं
नई दिल्ली: Delhi School Vacation 2026 List अप्रैल का महीना अब खत्म हो गया है। जिसके बाद मई महीने की शुरुआत हो चुकी है। पिछले महीने में भीषण गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया था। पूरे अप्रैल में तापमान तेजी से बढ़ गया था। जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं मई महीने में भी कई हिस्सों में तापमान लगातार बड़ रही है। बात करें देश की राजधानी दिल्ली की तो यहां पारा लगातार चढ़ रहा है। अप्रैल के अंत में यहां तापमान 40 डिग्री के ऊपर तक गया था। हालांकि अभी गर्मी से थोड़ी राहत है, लेकिन मौसम कभी भी बदल सकता है। जिसको देखते हुए शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियों का (School Vacation) ऐलान कर दिया है।
11 मई से 30 जून तक गर्मी छुट्टी
Delhi School Vacation 2026 List शिक्षा विभाग ने दिल्ली में 11 मई से 30 जून 2026 तक गर्मियों की छुट्टियों की घोषणा की है। यानी बच्चों को पूरे 50 दिनों की लंबी छुट्टी मिलेगी। इसके बाद स्कूल 1 जुलाई 2026 को खुलेंगे। वहीं कुछ राज्यों में स्कूल टाइमिंग में बदलाव किया है।
यूपी में 15 जून तक छुट्टी
वहीं दूसरी ओर यूपी के सरकारी प्राइमरी, अपर प्राइमरी और कंपोजिट स्कूलों में 20 मई से 15 जून तक छुट्टियां रहेंगी। निजी स्कूलों ने अपने हिसाब से 15 मई या 20 मई के आसपास छुट्टियां करने का फैसला लिया है। हालांकि मौसम ज्यादा गर्म होने पर समर वेकेशन पहले शुरू हो सकती है या जिलाधिकारी अपने-अपने जिलों के मौसम के हिसाब से फैसला ले सकते हैं।
इन्हें भी पढ़ें:-
- IPL 2026 DC vs CSK Highlights: दिल्ली की छठी हार, चेन्नई ने इतने विकेट से दी मात, ये खिलाड़ी रहे मैच के हीरो
- Vande Bharat: काम नहीं आई प्रधानमंत्री की अपील, परिणाम के अगले दिन ही बदला राज्य का मिजाज, क्या होगा बंगाल का नया ‘कलेवर’?
- CG Crime News: छात्रा को ऐसा मैसेज भेजता था छत्तीसगढ़ के इस कॉलेज का प्रोफेसर, तय हुई शादी तो तुड़वा दिया रिश्ता, अब पहुंचा सलाखों के पीछे

Facebook


