दिल्ली: शनिवार रात को तापमान सामान्य से अधिक रहा, हल्की बारिश का अनुमान

दिल्ली: शनिवार रात को तापमान सामान्य से अधिक रहा, हल्की बारिश का अनुमान

दिल्ली: शनिवार रात को तापमान सामान्य से अधिक रहा,  हल्की बारिश का अनुमान
Modified Date: February 1, 2026 / 12:27 pm IST
Published Date: February 1, 2026 12:27 pm IST

नयी दिल्ली, एक फरवरी (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार रात का तापमान सामान्य से अधिक रहा और अगले कुछ दिनों में शहर के कुछ हिस्सों में बारिश का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.7 डिग्री अधिक 12.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सुबह 8.30 बजे सापेक्ष आर्द्रता 97 प्रतिशत दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार, सुबह आठ बजकर 30 मिनट तक पिछले 24 घंटे की अवधि में सफदरजंग और पालम में हल्की बारिश दर्ज की गई।

वहीं लोधी रोड पर 0.2 मिलीमीटर और रिज क्षेत्र में 0.6 मिलीमीटर बारिश हुई।

मौसम विभाग ने रविवार पूर्वाह्न से पहले बादल छाए रहने और गरज के साथ बहुत हल्की से हल्की बारिश, गरज-चमक के साथ 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान जताया है।

मौसम विभाग ने बताया कि दोपहर और शाम के दौरान भी बारिश की संभावना है।

अधिकतम तापमान सामान्य से थोड़ा कम 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

दिल्ली के सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पालम में 10.6 डिग्री, लोधी रोड में 11.8 डिग्री, रिज में 12.1 डिग्री और आयानगर में 11.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 315 दर्ज किया गया, जो ‘बेहद खराब’ श्रेणी में आता है।

दिल्ली के लिए वायु गुणवत्ता प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली ने अनुमान जताया है कि एक फरवरी से तीन फरवरी तक एक्यूआई ‘अत्यंत खराब’ श्रेणी में ही बना रह सकता है।

भाषा खारी जितेंद्र

जितेंद्र


लेखक के बारे में