दिल्ली: रोहिणी के होटल की रसोई में आग लगने के बाद तीन लोगों को निकाला गया

दिल्ली: रोहिणी के होटल की रसोई में आग लगने के बाद तीन लोगों को निकाला गया

दिल्ली: रोहिणी के होटल की रसोई में आग लगने के बाद तीन लोगों को निकाला गया
Modified Date: August 3, 2026 / 05:01 pm IST
Published Date: August 3, 2026 5:01 pm IST

नयी दिल्ली, तीन अगस्त (भाषा) दिल्ली के रोहिणी में स्थित एक होटल की रसोई में सोमवार को आग लगने के बाद कम से कम तीन लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) ने यह जानकारी दी।

डीएफएस ने कहा कि उसे अपराह्न 2.12 बजे सेक्टर 7 के एक होटल में आग लगने की सूचना मिली जिसके बाद दमकल की चार गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया।

अग्निशमन अधिकारियों के मुताबिक, आग इमारत की दूसरी मंजिल पर स्थित रसोई में लगी। तीन लोगों को बाहर निकाल लिया गया और तत्काल किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

दमकलकर्मियों ने अपराह्न 2.50 बजे तक आग पर काबू पा लिया और आग लगने का कारण अब तक पता नहीं चल पाया है।

भाषा नोमान नोमान नरेश

नरेश


लेखक के बारे में