Delhi To London Bus: बस से 70 दिन में होगी 18 देशों की सैर, आप भी हैं इच्छुक तो जानें किराया

रास्ता तय हो जाने के बाद एडवेंचर्स ओवरलैंड की ओर से ‘बस टू लंदन’ की पहल के तहत इस बस में यात्रा करने के इच्छुक लोग 70 दिनों में करीब 20 हजार किलोमीटर की दूरी तय करते हुए 18 देशों का सफर कर सकते हैं। इसके लिए आपको 20 हजार डॉलर यानी करीब 15 लाख का पैकेज लेना होगा।

Delhi To London Bus: बस से 70 दिन में होगी 18 देशों की सैर, आप भी हैं इच्छुक तो जानें किराया

bus tour to london

Modified Date: November 29, 2022 / 08:00 pm IST
Published Date: February 11, 2022 12:22 pm IST

लंदन. Delhi To London Bus Service: क्या आप भी बस से विदेश घूमना चाहते हैं, अगर हां तो बहुत जल्द आपको यह मौका मिलने वाला है। भारत-म्यांमार सीम पर आवाजाही सामान्य होने के साथ दिल्ली से लंदन के लिए बस (Delhi To London Bus Service)सर्विस शुरू की जा सकती है। मिली जानकारी के अनुसार इसी साल सितंबर में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस लग्जरी बसें दिल्ली से लंदन के लिए रवाना हो जाएंगी।

हमारे 𝕎𝕙𝕒𝕥𝕤 𝕒𝕡𝕡 Group’s में शामिल होने के लिए यहां Click करें.

रास्ता तय हो जाने के बाद एडवेंचर्स ओवरलैंड की ओर से ‘बस टू लंदन’ की पहल के तहत इस बस में यात्रा करने के इच्छुक लोग 70 दिनों में करीब 20 हजार किलोमीटर की दूरी तय करते हुए 18 देशों का सफर कर सकते हैं। इसके लिए आपको 20 हजार डॉलर यानी करीब 15 लाख का पैकेज लेना होगा। इस पैकेज में टिकट, वीजा और अलग-अलग देशों में ठहरने की सुविधा सरीखी सभी सेवाएं शामिल होंगी।

read more: अमेरिका ने कनाडा से नाकेबंदी समाप्त करने के लिए संघीय शक्तियों का उपयोग करने का आग्रह किया

बता दें कि 46 साल बाद यह दूसरा मौका होगा, जब लोगों को दिल्ली से लंदन के लिए बस सेवा का लुत्फ उठाने का मौका मिलेगा। दरअसल, एक ब्रिटिश कंपनी ने 1957 में वाया दिल्ली लंदन-कोलकाता के बीच बस सेवा की शुरुआत की थी। बस चल रही थी, लेकिन कुछ वर्ष बाद बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, फिर एक ब्रिटिश यात्री ने डबल डेकर बस बनाकर, दोबारा सिडनी-भारत-लंदन के बीच बस सेवा शुरू की। ये 1976 तक चलती रही। उस वक्त ईरान के अंदरूनी हालात और भारत-पाकिस्तान के बीच के तनाव की स्थिति को देखते हुए बस सेवा को बंद कर दिया गया था।

read more: देश में कोविड-19 के 58,077 नए मामले, 657 और लोगों की मौत

अब फिर से एक बार फिर भारत की एक निजी कंपनी ने इस दिशा में काम शुरू किया है। बस सेवा के लिए तमाम कारणों में जिस वजह से पुरानी बस सेवा बंद हुई थी, उससे बचने के लिए बस का पुराना रूट बदल दिया गया है, पाकिस्तान व अफगानिस्तान की जगह अब इसे म्यांमार, थाईलैंड, चीन, किर्गिस्तान होने हुए फ्रांस तक ले जाया जाएगा। इसके साथ ही इंग्लिश चैनल पार करने के लिए क्रूज का भी सहारा लिया जाएगा।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com