दिल्ली: दयालपुर में व्यक्ति की हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली: दयालपुर में व्यक्ति की हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली: दयालपुर में व्यक्ति की हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
Modified Date: June 17, 2026 / 11:28 am IST
Published Date: June 17, 2026 11:28 am IST

नयी दिल्ली, 17 जून (भाषा) दिल्ली पुलिस ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर इलाके में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, सोमवार शाम दयालपुर थाने को नेहरू विहार इलाके में गोलीबारी की सूचना मिली थी। पुलिस के अनुसार, वहां तीन हमलावरों ने राशिद नामक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

पुलिस ने इस संबंध में दयालपुर थाने में प्रासंगिक धाराओं के तहत एक मामला दर्ज करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था और फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए थे।

पुलिस के अनुसार मामले की जांच के दौरान यह बात सामने आई कि राशिद इलाके में रंगदारी, गंभीर चोट पहुंचाने, चोरी और अन्य आपराधिक गतिविधियों के मामलों में शामिल रहा था।

एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस की विशेष टीम ने विभिन्न स्रोतों से मिले सबूतों का विश्लेषण करने के बाद दो आरोपियों को ढूंढ निकाला और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उनके मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 21 वर्षीय अयान और 20 वर्षीय इमरान के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी बरामद की गई है जो चोरी की है। पुलिस के अनुसार, मामले में अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए आगे की जांच जारी है।

भाषा नोमान अमित

अमित


लेखक के बारे में