दिल्ली: मालवीय नगर में दो भाइयों पर चाकू, लाठियों से हमला, एक गिरफ्तार
दिल्ली: मालवीय नगर में दो भाइयों पर चाकू, लाठियों से हमला, एक गिरफ्तार
नयी दिल्ली, 10 जुलाई (भाषा) दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर के हौज रानी इलाके में दो भाइयों पर चाकुओं और लाठियों से लैस एक समूह ने कथित तौर पर हमला किया। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह हिंसक घटना दो परिवारों के बीच जारी विवाद का नतीजा थी।
पुलिस के अनुसार, यह घटना बृहस्पतिवार रात को हुई। इसने बताया कि मोहम्मद जुबैर कथित तौर पर जिम से लौट रहे थे, तभी मालवीय नगर के एफ-ब्लॉक मार्केट के पास उनकी मुलाकात उनकी अलग रह रही पत्नी रुबाना के भाई से हो गई। विवाद को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जिसके बाद दोनों परिवारों के अन्य सदस्य भी झगड़े में शामिल हो गए।
पुलिस ने बताया कि मारपीट में दोनों भाइयों के सिर और हाथ-पैरों में चोटें आईं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।
पुलिस के मुताबिक, शिकायत के आधार पर शुक्रवार को मालवीय नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई।
पुलिस ने बताया कि मामले में मोहम्मद जुबैर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
भाषा शोभना देवेंद्र
देवेंद्र

Facebook


