जम्मू-कश्मीर के राजौरी में संदिग्ध जंगली मशरूम खाने के बाद छह बच्चे और एक महिला बीमार

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में संदिग्ध जंगली मशरूम खाने के बाद छह बच्चे और एक महिला बीमार

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में संदिग्ध जंगली मशरूम खाने के बाद छह बच्चे और एक महिला बीमार
Modified Date: July 11, 2026 / 12:28 am IST
Published Date: July 11, 2026 12:28 am IST

राजौरी/जम्मू, 10 जुलाई (भाषा) जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में कथित रूप से जहरीले जंगली मशरूम खाने के बाद एक परिवार के छह बच्चों और एक महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार शाम को कोटरंका उपमंडल के पास गडयोग गांव में हुई।

अधिकारियों के अनुसार, परिवार के सातों सदस्यों में जंगली मशरूम खाने के कुछ ही समय बाद पेट और आंतों में सूजन और दस्त के लक्षण सामने आये।

उन्होंने बताया कि गांव से एसओएस कॉल मिलने के बाद, स्वास्थ्य विभाग की एक टीम दो एंबुलेंस के साथ तुरंत क्षेत्र में पहुंची और मरीजों को आपातकालीन उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कांडी ले गई।

अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक चिकित्सा सहायता मिलने के बाद सभी मरीजों को राजौरी स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी)-संबद्ध अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उन्हें शुक्रवार तड़के भर्ती किया गया।

चिकित्सकों ने बताया कि छह मरीजों की हालत खतरे से बाहर हैं, जबकि एक बच्चे को गहन निगरानी में रखा गया है।

भाषा देवेंद्र शोभना

शोभना


लेखक के बारे में