दिल्लीः झगड़े के दौरान दो लोगों पर चाकू से हमला, घायल

दिल्लीः झगड़े के दौरान दो लोगों पर चाकू से हमला, घायल

दिल्लीः झगड़े के दौरान दो लोगों पर चाकू से हमला, घायल
Modified Date: September 19, 2026 / 08:42 pm IST
Published Date: September 19, 2026 8:42 pm IST

नयी दिल्ली, 19 सितंबर (भाषा) मध्य दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में शनिवार को झगड़े के दौरान कथित तौर पर दो लोगों पर चाकू से हमला किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना पहाड़गंज के मेन बाज़ार में ‘सत्यम टी-पॉइंट’ के पास दोपहर करीब 12:30 बजे हुई, जिसके बाद स्थानीय थाने को इसकी सूचना दी गयी।

पुलिस ने कहा कि घायलों में एक ऑटो रिक्शा चालक तथा दूसरा होटल रूम एजेंट है तथा दोनों की उम्र 40 के आसपास है।

पुलिस के अनुसार घायलों को लोगों ने निजी गाड़ी से लोक नायक अस्पताल पहुंचाया और अब उनका इलाज चल रहा है।

पुलिस के मुताबिक आरंभिक जांच में पता चला है कि दो लोगों का श्री राम नामक एक व्यक्ति से झगड़ा हुआ था, जिसने कथित तौर पर चाकू से उन पर हमला किया। दोनों के पेट में जख्म है।

पुलिस का कहना है कि हत्या के प्रयास समेत विभिन्न उपयुक्त प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है तथा जांच की जा रही है।

भाषा

राजकुमार पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में