बड़ा फैसला: दिल्ली में हिंसा फैलाने वालों को देखते ही गोली मारने का आदेश जारी, अब तक 10 की मौत, कई घायल

Ads

बड़ा फैसला: दिल्ली में हिंसा फैलाने वालों को देखते ही गोली मारने का आदेश जारी, अब तक 10 की मौत, कई घायल

  •  
  • Publish Date - February 25, 2020 / 03:49 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:53 PM IST

नई दिल्ली: नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देश की राजधानी दिल्ली में हिंसक प्रदर्शन का दौर पिछले दो दिनों से जारी है। हिंसक घटनाओं के दौरान अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है। इसी बीच हिंसक घटनाओं को लेकर दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल और गृहमंत्री अमित शाह की बैठक से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि बैठक के बाद दिल्ली में पुलिस ने उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने का आदेश जारी किया है। बता दें कि उत्तर पूर्वी दिल्ली में हालात इतने बिगड़ गए हैं कि 4 जगहों पर कर्फ्यू लगा दिया गया है।

Read More: अधेड़ उम्र की प्रेमिका के साथ फांसी पर झूल गया 7वीं कक्षा में पढ़ने वाला प्रेमी, हॉस्टल में हुआ था दोनों के बीच प्यार

गौरतलब है कि नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर उत्तर पूर्वी दिल्ली में हिंसा जारी है, मौजपुर, जाफराबाद समेत कई इलाकों में सोमवार को भड़की हिंसा मंगलवार को भी जारी रही। इस दौरान अब तक हिंसा में करीब 10 लोगों की जानें जा चुकी हैं। 22 फरवरी रात के 10.30 बजे उत्तर-पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद मेट्रो स्टेशन के नीचे CAA के विरोध में महिलाओं की भीड़ जुटनी शुरू हुई थी, महिलाओं ने स्टेशन के नीचे एक तरफ की सड़क को जाम कर दिया और विरोध-प्रदर्शन शुरू हो गया।

Read More: किसानों को रबी फसल के लिए 10 घंटे बिजली, ऊर्जा विभाग ने तय किया टाइम टेबल…देखिए

Read More: 1200 गरीब भूमिहीन परिवारों को 40 बीघा सरकारी भूमि पर दिए जाएंगे पट्टे, 25 बीघा पर बनेगी गौशाला, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

इसके बाद 23 फरवरी सुबह के 9 बजे जाफराबाद मेट्रो स्टेशन के नीचे की सड़क बंद हो जाने से यातायात बाधित होने लगा, लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। हालात को देखते हुए पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से सड़क खोलने का आग्रह किया, पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच बात चल ही रही थी कि इस बीच बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने ट्वीट कर लोगों से सीएए के समर्थन में मौजपुर चौक पर जमा होने की अपील की।

Read More: शादी के बाद तीन दिनों तक दूल्हा-दुल्हन को टॉयलेट जाने पर होती है मनाही, नियम तोड़ने से आती है कई तरह की बाधाएं