नयी दिल्ली, नौ अक्टूबर (भाषा) मेरठ में हत्या के एक मामले से जुड़े एक अपराधी को बृहस्पतिवार सुबह उत्तर-पश्चिम दिल्ली के रोहिणी में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान हमजा के रूप में हुई है। पुलिस के साथ हुई संक्षिप्त गोलीबारी में पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया।
अधिकारी ने बताया, ‘विशेष सूचना पर कार्रवाई करते हुए, एक टीम ने रोहिणी में आरोपी को रोका। जब उसे आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया, तो उसने गोली चला दी, जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की।’
अधिकारी ने बताया कि आगे की जांच जारी है।
भाषा प्रचेता वैभव
वैभव