दिल्ली: आरएमएल अस्पताल में महिला मरीज ने आत्मदाह का प्रयास किया
दिल्ली: आरएमएल अस्पताल में महिला मरीज ने आत्मदाह का प्रयास किया
नयी दिल्ली, 27 अप्रैल (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी स्थित राममनोहर लोहिया अस्पताल के मनोरोग वार्ड में भर्ती एक महिला ने आत्मदाह का प्रयास किया लेकिन उसे बचा लिया गया और वह मामूली रूप से झुलस गयी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
अस्पताल ने एक बयान में कहा कि रविवार शाम 5:40 बजे, 32 वर्षीय महिला ने अस्पताल के जन औषधि केंद्र में लाइटर से अपने गाउन में आग लगाकर खुद को आग लगाने का प्रयास किया।
बयान में कहा गया है, ‘हालांकि, सतर्क सुरक्षा गार्ड अजय ने उसे देख लिया और तुरंत आग बुझा दी जिससे उसे गंभीर रूप से झुलसने से रोका जा सका।”
अस्पताल अधिकारियों के अनुसार, महिला को वार्ड नंबर पांच में भर्ती कराया गया था। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
भाषा नोमान नोमान माधव
माधव

Facebook


