दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में पहुंची

दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में पहुंची

दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में पहुंची
Modified Date: April 11, 2023 / 10:48 am IST
Published Date: April 11, 2023 10:48 am IST

नयी दिल्ली, 11 अप्रैल (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

शहर में सोमवार को इस साल का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिन में तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान लगाया है। अप्रैल से जून तक उत्तर-पश्चिम भारत में सामान्य से ज्यादा अधिकतम तापमान और सामान्य से अधिक गर्मी का पूर्वानुमान भी लगाया गया है।

आईएमडी के अनुसार, मंगलवार को हवा में आर्द्रता का स्तर 57 प्रतिशत रहा। अधिकतम तापमान के 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

दिल्ली में सुबह समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 247 (खराब श्रेणी) दर्ज किया गया।

एक्यूआई को शून्य और 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच एक्यूआई को ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बेहद खराब’ तथा 401 और 500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर’ माना जाता है।

भाषा निहारिका मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में