दिल्ली में सुबह गर्म रही, वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में

दिल्ली में सुबह गर्म रही, वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में

दिल्ली में सुबह गर्म रही, वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में
Modified Date: March 9, 2026 / 12:36 pm IST
Published Date: March 9, 2026 12:36 pm IST

नयी दिल्ली, नौ मार्च (भाषा) दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, फलस्वरूप राष्ट्रीय राजधानी में सुबह गर्म रही।

पालम में न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि लोधी रोड में यह 18.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक है।

रिज क्षेत्र के मौसम केंद्र में रात का तापमान 19.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग 4.1 डिग्री अधिक है। दक्षिण दिल्ली के आयानगर में न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो औसत से 5.6 डिग्री अधिक है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक न्यूनतम तापमान 17 एवं 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

विभाग का कहना है कि दिल्ली में आसमान साफ रहने के साथ अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

दिल्ली में सोमवार सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 206 दर्ज किया गया जो ‘खराब’ श्रेणी में है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के ‘समीर’ ऐप के अनुसार, दिल्ली के द्वारका सेक्टर-8 में सबसे अधिक एक्यूआई (280) दर्ज किया गया।

सीपीसीबी के अनुसार, 0 से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 को ‘गंभीर’ माना जाता है।

वायु गुणवत्ता पूर्व चेतावनी प्रणाली (एक्यूईडब्ल्यूएस) के अनुसार, अगले छह दिनों तक वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में रह सकता है।

भाषा

प्रचेता राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में