दिल्ली में वायु गुणवत्ता बेहतर हुई, हल्की बारिश की संभावना

Ads

दिल्ली में वायु गुणवत्ता बेहतर हुई, हल्की बारिश की संभावना

  •  
  • Publish Date - May 31, 2026 / 02:06 PM IST,
    Updated On - May 31, 2026 / 02:06 PM IST

नयी दिल्ली, 31 मई (भाषा) दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत से 3.6 डिग्री कम है। मौसम विभाग ने हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान जताया है।

अधिकतम तापमान के 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

सुबह साढ़े आठ बजे तक सापेक्षिक आर्द्रता 64 प्रतिशत दर्ज की गई।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़े के अनुसार सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 91 था जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है।

सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच का एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 ‘मध्यम’, 201 से 300 ‘खराब’, 301 से 400 ‘अत्यंत खराब’ और 401 से 500 ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

भाषा सुरभि अमित

अमित