दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में, न्यूनतम तापमान 15.9 डिग्री सेल्सियस

दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में, न्यूनतम तापमान 15.9 डिग्री सेल्सियस

दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में, न्यूनतम तापमान 15.9 डिग्री सेल्सियस
Modified Date: November 17, 2024 / 01:24 pm IST
Published Date: November 17, 2024 1:24 pm IST

(तस्वीर सहित)

नयी दिल्ली, 17 नवंबर (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) ‘‘गंभीर’’ श्रेणी में रहा।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, न्यूनतम तापमान 15.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) से ‘समीर ऐप’ के अनुसार सुबह नौ बजे एक्यूआई 429 दर्ज किया गया।

शनिवार शाम चार बजे 24 घंटे का औसत एक्यूआई 417 रहा।

एक्यूआई 0-50 के बीच ‘अच्छा’, 51-100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101-200 के बीच ‘मध्यम’, 201-300 के बीच ‘खराब’, 301-400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401-500 के बीच रहने पर ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

मौसम विभाग ने सुबह या रात के समय मध्यम कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान जताया है, जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 94 प्रतिशत दर्ज किया गया।

भाषा खारी शोभना

शोभना


लेखक के बारे में