दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज की गई

दिल्ली में वायु गुणवत्ता 'मध्यम' श्रेणी में दर्ज की गई

दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज की गई
Modified Date: September 23, 2026 / 11:54 am IST
Published Date: September 23, 2026 11:54 am IST

नयी दिल्ली, 23 सितंबर (भाषा) दिल्ली में बुधवार सुबह आसमान मुख्य रूप से साफ रहा और न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.9 डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

आईएमडी ने दिनभर मुख्य रूप से आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है और अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 150 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।

सीपीसीबी के मानकों के अनुसार, एक्यूआई शून्य से 50 तक ‘अच्छा’, 51 से 100 तक ‘संतोषजनक’, 101 से 200 तक ‘मध्यम’, 201 से 300 तक ‘खराब’, 301 से 400 तक ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 तक ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

भाषा संतोष

संतोष


लेखक के बारे में