दिल्ली में न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज, वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ रही

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज, वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ रही

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज, वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ रही
Modified Date: March 18, 2025 / 09:54 am IST
Published Date: March 18, 2025 9:54 am IST

नयी दिल्ली, 18 मार्च (भाषा) दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

आईएमडी ने दिन में तेज हवाएं चलने और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली में सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 130 रहा, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।

एक्यूआई को शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51-100 को ‘संतोषजनक’, 101-200 को ‘मध्यम’, 201-300 को ‘खराब’, 301-400 को ‘बहुत खराब’ और 401-500 को ‘गंभीर’ माना जाता है।

दिल्ली में शनिवार को एक्यूआई गिरकर 85 पर आ गया था, जिसके चलते पिछले तीन वर्षों में यहां एक जनवरी से 15 मार्च के बीच किसी भी दिन की तुलना में सबसे स्वच्छ हवा रही।

भाषा यासिर नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में