दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में बनी रही

दिल्ली में वायु गुणवत्ता 'बेहद खराब' श्रेणी में बनी रही

दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में बनी रही
Modified Date: November 22, 2025 / 10:12 am IST
Published Date: November 22, 2025 10:12 am IST

नयी दिल्ली, 22 नवंबर (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी को फिलहाल विषाक्त हवा से कोई राहत नहीं मिली और शनिवार को भी वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में बनी रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने यह जानकारी दी।

राष्ट्रीय राजधानी में सुबह नौ बजे के बुलेटिन के अनुसार, शहर का समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 360 दर्ज किया गया। सीपीसीबी के मानदंडों के अनुसार, एक्यूआई 0 से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि दिल्ली में न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

आईएमडी ने आज दिन में कोहरे का अनुमान जताया है। साथ ही अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई है। विभाग ने यह भी बताया कि सुबह 8:30 बजे सापेक्ष आर्द्रता 100 प्रतिशत दर्ज की गई है।

भाषा प्रचेता रंजन

रंजन


लेखक के बारे में