दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में रही

दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में रही

दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में रही
Modified Date: April 1, 2025 / 10:30 am IST
Published Date: April 1, 2025 10:30 am IST

नयी दिल्ली, एक अप्रैल (भाषा) दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 4.2 डिग्री कम है और वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में रही।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिन में तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है।

अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 136 रहा जो कि ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।

केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, एक्यूआई को शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बेहद खराब’ तथा 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

भाषा खारी सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में