दिल्ली में वायु गुणवत्ता संतोषजनक, और अधिक बारिश की संभावना

दिल्ली में वायु गुणवत्ता संतोषजनक, और अधिक बारिश की संभावना

दिल्ली में वायु गुणवत्ता संतोषजनक, और अधिक बारिश की संभावना
Modified Date: August 10, 2025 / 10:14 am IST
Published Date: August 10, 2025 10:14 am IST

नयी दिल्ली, 10 अगस्त (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 7.8 डिग्री कम 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही मौसम विभाग ने आज गरज के साथ बारिश की संभावना जताई है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 95 प्रतिशत दर्ज की गई।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, रविवार सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 68 रहा जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है।

सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच को ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच को ‘खराब’, 301 से 400 के बीच को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच को ‘गंभीर’ माना जाता है।

भाषा खारी

खारी नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में