दिल्ली में न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज, वायु गुणवत्ता ‘संतोषजनक’ रही

Ads

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज, वायु गुणवत्ता 'संतोषजनक' रही

  •  
  • Publish Date - March 17, 2025 / 10:15 AM IST,
    Updated On - March 17, 2025 / 10:15 AM IST

नयी दिल्ली, 17 मार्च (भाषा) दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और वायु गुणवत्ता ‘संतोषजनक’ रही।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 74 प्रतिशत रहा।

उसने बताया कि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) लगातार तीसरे दिन ‘संतोषजनक’ (99) श्रेणी में रहा।

दिल्ली में शनिवार को पिछले तीन वर्ष में एक जनवरी से 15 मार्च के बीच किसी भी दिन की तुलना में सबसे स्वच्छ वायु गुणवत्ता रही।

एक्यूआई को शून्य से 50 के बीच के ‘अच्छा’, 51-100 को ‘संतोषजनक’, 101-200 को ‘मध्यम’, 201-300 को ‘खराब’, 301-400 को ‘बहुत खराब’ और 401-500 को ‘गंभीर’ माना जाता है।

भाषा सिम्मी खारी

खारी