दिल्ली के लोक नायक भवन को बम धमकी, इमारत खाली कराई गई

Ads

दिल्ली के लोक नायक भवन को बम धमकी, इमारत खाली कराई गई

  •  
  • Publish Date - April 15, 2026 / 02:06 PM IST,
    Updated On - April 15, 2026 / 02:06 PM IST

नयी दिल्ली, 15 अप्रैल (भाषा) दिल्ली स्थित लोक नायक भवन को बुधवार को ईमेल के जरिए बम संबंधी मिली जिसके बाद परिसर को खाली कराया गया और कई आपात दलों को तैनात किया गया। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) ने यह जानकारी दी।

डीएफएस ने बताया कि दोपहर 12 बजकर 35 मिनट पर धमकी से संबंधित सूचना उसे दी गई जिसके बाद दमकल की एक टीम मौके पर भेजी गई।

पुलिस ने कहा कि उसने भी अपनी टीम भेजी है जिसमें श्वान और बम निरोधक दस्ते शामिल हैं जो इमारत की अच्छी तरह से तलाशी ले रहे हैं।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एहतियात के तौर पर पूरे परिसर को खाली करा लिया गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘ अबतक की खोज में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।” उन्होंने कहा तलाशी अब भी जारी है।

पुलिस ने कहा कि अधिकारी इसका बात का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि ईमेल कहां से भेजा गया है और इसे भेजने वाले की पहचान करने की भी कोशिश कर रहे हैं।

लोक नायक भवन में सरकार के कई कार्यालय हैं।

भाषा नोमान नोमान मनीषा

मनीषा