दिल्ली में अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज, वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में रहा

Ads

दिल्ली में अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज, वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में रहा

  •  
  • Publish Date - March 7, 2025 / 08:57 PM IST,
    Updated On - March 7, 2025 / 08:57 PM IST

नयी दिल्ली, सात मार्च (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को आसमान साफ ​​रहा और अधिकतम तापमान सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि दिन का न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि आर्द्रता का स्तर 13 से 63 प्रतिशत के बीच दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने शनिवार सुबह धुंध छाए रहने और दिन में तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान जताया है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, वहीं इस बीच एक हफ्ते तक ‘मध्यम’ वायु गुणवत्ता रहने के बाद शुक्रवार शाम को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) और भी खराब हो गया।

सीपीसीबी के मुताबिक, एक्यूआई 202 के साथ ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया।

भाषा जितेंद्र दिलीप

दिलीप