दिल्ली में अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस, वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में बनी रही

दिल्ली में अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस, वायु गुणवत्ता 'खराब' श्रेणी में बनी रही

दिल्ली में अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस, वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में बनी रही
Modified Date: April 28, 2025 / 07:33 pm IST
Published Date: April 28, 2025 7:33 pm IST

नयी दिल्ली, 28 अप्रैल (भाषा) दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत से 1.4 डिग्री अधिक है। यह जानकारी भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दी।

न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.6 डिग्री कम है। दिन में सापेक्षिक आर्द्रता 43 प्रतिशत से 32 प्रतिशत के बीच रही।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार शहर की वायु गुणवत्ता लगातार सातवें दिन भी ‘खराब’ श्रेणी में बनी रही। शाम चार बजे औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 266 दर्ज किया गया।

सीपीसीबी के अनुसार, एक्यूआई शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

आईएमडी ने मंगलवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने तथा गरज और बिजली चमकने की संभावना जताई है। अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

रविवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है और पिछले छह वर्षों में अप्रैल में दर्ज किया गया सबसे अधिक तापमान न्यूनतम तापमान है।

इससे पहले 25 अप्रैल 2019 को यह 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

भाषा

शुभम अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में