दिल्ली में न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस, वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में रही

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस, वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में रही

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस, वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में रही
Modified Date: March 4, 2026 / 12:07 pm IST
Published Date: March 4, 2026 12:07 pm IST

नयी दिल्ली, चार मार्च (भाषा) दिल्ली में बुधवार की सुबह हल्की गर्म रही जहां न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक 15.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

स्टेशनवार आंकड़े के अनुसार, पालम में न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस, लोधी रोड में 14.2 डिग्री सेल्सियस, रिज में 16.2 डिग्री सेल्सियस और आयानगर में 15.3 डिग्री सेल्सियस था।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिन के दौरान अधिकतम तापमान लगभग 33 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़े के अनुसार, सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) ‘मध्यम’ श्रेणी में था।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

भाषा अमित खारी

खारी


लेखक के बारे में