दिल्ली में न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस, हवा की गुणवत्ता ‘बेहद खराब’

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस, हवा की गुणवत्ता 'बेहद खराब'

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस, हवा की गुणवत्ता ‘बेहद खराब’
Modified Date: October 22, 2025 / 10:43 am IST
Published Date: October 22, 2025 10:43 am IST

नयी दिल्ली, 22 अक्टूबर (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सुबह के समय हल्की धुंध छाए रहने और बाकी दिन आसमान साफ ​​रहने का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 91 प्रतिशत रही।

सुबह नौ बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 335 रहा, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, 0 से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच को ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच को ‘खराब’, 301 से 400 के बीच को ‘बहुत खराब’ तथा 401 से 500 के बीच को ‘गंभीर’ माना जाता है।

भाषा सुमित शोभना

शोभना


लेखक के बारे में