दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 24.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज

दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 24.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज

दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 24.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज
Modified Date: September 23, 2024 / 09:50 am IST
Published Date: September 23, 2024 9:50 am IST

नयी दिल्ली, 23 सितंबर (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 88 प्रतिशत दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने आंशिक रूप से बादल छाए रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 155 रहा जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ तथा 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

भाषा यासिर सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में