परिसीमन विधेयक को संसद से मंजूरी नहीं मिल पाएगी : चिदंबरम

परिसीमन विधेयक को संसद से मंजूरी नहीं मिल पाएगी : चिदंबरम

परिसीमन विधेयक को संसद से मंजूरी नहीं मिल पाएगी : चिदंबरम
Modified Date: April 17, 2026 / 07:21 pm IST
Published Date: April 17, 2026 7:21 pm IST

शिवगंगा (तमिलनाडु), 17 अप्रैल (भाषा) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने शुक्रवार को कहा कि प्रस्तावित परीसीमन विधेयक को संसद से मंजूरी नहीं मिल पाएगी।

चिदंबरम ने यहां पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा, “सोनिया गांधी, ममता बनर्जी, एम.के. स्टालिन और अखिलेश यादव यह सुनिश्चित करेंगे कि विधेयक को मंजूरी न मिले।”

उन्होंने कहा कि अगर सभी विपक्षी दल एकजुट हो जाएं, तो विधेयक पारित नहीं हो सकता।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने इस संविधान संशोधन के बाद तमिलनाडु में लोकसभा सीट की संख्या 39 से बढ़कर 59 हो जाने की बात को एक भ्रम बताया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय मंत्री अमित शाह सीट बढ़ने के मामले में आधा सच बोल रहे हैं।

चिदंबरम के अनुसार कांग्रेस, तृणमूल, सपा और भाकपा समेत ‘इंडिया’ गठबंधन में शामिल दलों ने संसद में विधेयक का विरोध किया है।

उन्होंने कहा कि फिलहाल 180 सदस्यों ने विधेयक का विरोध किया है और यह संख्या बढ़कर 190 तक पहुंचने की उम्मीद है।

उन्होंने आगाह किया कि भविष्य में जनसंख्या के आधार पर सीटों का निर्धारण होने से तमिलनाडु का प्रतिनिधित्व 59 से घटकर 46 या 47 हो सकता है।

उन्होंने कहा कि यह इस बात पर निर्भर करेगा कि 2011 की जनगणना का इस्तेमाल किया जाएगा या 2026 की।

भाषा जोहेब दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में