गैतमबुद्ध नगर जिले में बनने वाली फिल्म सिटी का नाम ठाकुर छत्रपाल सिंह के नाम पर रखने की मांग

गैतमबुद्ध नगर जिले में बनने वाली फिल्म सिटी का नाम ठाकुर छत्रपाल सिंह के नाम पर रखने की मांग

गैतमबुद्ध नगर जिले में बनने वाली फिल्म सिटी का नाम ठाकुर छत्रपाल सिंह के नाम पर रखने की मांग
Modified Date: November 29, 2022 / 08:57 pm IST
Published Date: September 29, 2020 10:48 am IST

ग्रेटर नोएडा, 29 सितंबर (भाषा) यमुना विकास प्राधिकरण क्षेत्र में बनने वाली फिल्म सिटी का नाम जेवर के प्रथम विधायक ठाकुर छत्रपाल सिंह के नाम पर रखने की मांग की गई है।

वरिष्ठ पत्रकार व मुंबई के उद्योगपति एवं रिपब्लिकन फिल्म एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश कुमार मासूम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ट्वीट कर यह मांग की।

मुकेश कुमार मासूम के छोटे भाई किशोर मासूम ने गत दिनों सूचना एवं प्रसारण मंत्री को पत्र लिखकर ग्रेटर नोएडा में फिल्म सिटी बनाने की मांग की थी, जो अब पूरी हो रही है।

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश कुमार मासूम ने मांग की है कि जेवर में बनने वाली फिल्म सिटी का नाम जेवर के प्रथम विधायक छत्रपाल सिंह के नाम पर होनी चाहिए।

भाष सं. धीरज

धीरज


लेखक के बारे में