Discount on Bus Fare: इन युवाओं को बस किराये में मिलेगी 50% की छूट! योगी सरकार का बड़ा ऐलान, जानिए कब तक ले सकते हैं लाभ?
इन युवाओं को बस किराये में मिलेगी 50% की छूट! योगी सरकार का बड़ा ऐलान, UP Police Candidates 50 percent discount on fare in roadways buses
लखनऊः Discount on Bus Fare: उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को राज्य परिवहन निगम की बसों में यात्रा के दौरान किराये में 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी। यह परीक्षा सोमवार से शुरू हो रही है। रविवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के हित में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) की बसों में यात्रा के दौरान 50 प्रतिशत रियायती किराये का लाभ दिया जाएगा।
Discount on Bus Fare: योगी ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को पारदर्शी, निष्पक्ष और सुविधाजनक भर्ती प्रक्रिया उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को विभिन्न जिलों में परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने के लिए यात्रा करनी होगी, जिसे देखते हुए यह निर्णय लिया गया है ताकि उन्हें आर्थिक राहत मिल सके और आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की भर्ती परीक्षा आठ, नौ और 10 जून को प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में लगभग 29 लाख अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है।
मुख्यमंत्री के निर्णय के अनुसार, अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र दिखाकर रोडवेज बसों में 50 प्रतिशत रियायती किराये का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। यह सुविधा परीक्षा अवधि के दौरान लागू रहेगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि परीक्षा के सफल, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण आयोजन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं, ताकि अभ्यर्थियों को सुरक्षित, सुगम और अनुकूल वातावरण में परीक्षा देने का अवसर मिल सके।
इन्हें भी पढ़ें:
- Daisy Shah DGP Kashmir Movie : सलमान खान की यह हीरोइन बनने जा रही हैं IPS अधिकारी! मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस का दिखेगा दमदार अवतार
- Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Worldwide Collection: वरूण धवन की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर गाड़ दिया झंडा, वर्ल्डवाइड कलेक्शन ने रचा इतिहास, जानें आखिर कितना कमाया इसने?
- Amarnath Yatra 2026 News: तीर्थयात्रियों के लिए की जाएगी पूरी व्यवस्था, किसी को भी हो करना होगा परेशानि का सामना, अमरनाथ यात्रा को लेकर मुख्य सचिव ने दिए ये अहम निर्देश
- TCS Share Price: विदेश में TATA का बड़ा धमाका! कंपनी के हाथ लगी मल्टीमिलियन-यूरो की मेगा डील, अब AI टेक्नोलॉजी से दुनिया को दिखाएगा भारत दम
- Indian Embassy Advisory: ‘जल्दी बाहर निकल जाएं’, भारतीय नागरिकों के लिए अचानक जारी हुई एडवाइजरी, बढ़ते तनाव के बाद भारतीय दूतावास ने की देश छोड़ने की अपील

Facebook


