दिल्ली के कालिंदी कुंज में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई जारी
दिल्ली के कालिंदी कुंज में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई जारी
नयी दिल्ली, 16 जून (भाषा) दक्षिण-पूर्व दिल्ली के कालिंदी कुंज इलाके में यमुना के बाढ़ के मैदान वाले ‘ओ जोन’ में कथित तौर पर अवैध रूप से बनाई गई संरचनाओं के खिलाफ मंगलवार को ध्वस्तीकरण अभियान चलाया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।’
विध्वंस कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए।
भाषा तान्या नोमान
नोमान

Facebook


