Mohan Cabinet Meeting News: एक दिन और बढ़ाई गई ट्रांसफर की अवधि, कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला, जानिए और किन प्रस्तावों पर लगी मुहर

Mohan Cabinet Meeting News: एक दिन और बढ़ाई गई ट्रांसफर की अवधि, कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला, जानिए और किन प्रस्तावों पर लगी मुहर

Mohan Cabinet Meeting News: एक दिन और बढ़ाई गई ट्रांसफर की अवधि, कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला, जानिए और किन प्रस्तावों पर लगी मुहर

Mohan Cabinet Meeting News | Photo Credit: AI

Modified Date: June 16, 2026 / 02:41 pm IST
Published Date: June 16, 2026 2:30 pm IST
HIGHLIGHTS
  • मध्यप्रदेश में कैबिनेट बैठक खत्म
  • इंदौर मेट्रो लागत बढ़ी
  • बढ़ाई गई ट्रांसफर की अवधि

भोपाल: Mohan Cabinet Meeting News मध्यप्रदेश में सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक खत्म हो चुकी है। इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई।  (Mohan Cabinet Decisions) साथ ही कई प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक संपन्न होने के बाद प्रदेश के MSME मंत्री चैतन्य कुमार काश्यप ने फैसलों की जानकारी दी है। मंत्री कश्यप ने बताया कि सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई है। इस बैठक में लोकहित के कई अ​हम प्रस्तावों को मंजूरी दी है।

देखें बैठक में किन प्रस्तावों को मिली मंजूरी (Mohan Cabinet ke Faisle )

  • २१ जून अंतर्राष्‍ट्रीय योग दिवस पर राज्यस्तरीय कार्यक्रम जबलपुर में आयोजित किया जाएगा। जिसमें राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू शामिल होंगी
  • ट्रांसफर की अवधि एक दिन बढाई गई। आज रात 12 बजे तक ट्रांसफर होंगे।
  • इंदौर मेट्रो रेल परियोजना की संशोधित लागत को मंजूरी दी गई। 7500 करोड़ किया गया था इसे बढा़कर १२ हजार ९०० करोड़ रुपये का अनुमोदन किया गया।
  • 24 हजार करोड़ की योजनाओं को निरंतरता के प्रस्तावों को मंजूरी दी गई हैं।
  • सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रीवा देवास और गुना के 18 सामुदायिक केंद्रों को निजी केंद्रों की दिया जाएगा। इस प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी दी गई हैं…
  • दवा और इन्फ्रास्ट्रक्चर राज्य सरकार का होगा।
  • कई महत्वपूर्ण योजनाओं की निरंतरता के लिए 24200 करोड़ स्वीकृति दी गई
  • वन विभाग के टाइगर प्रोजेक्ट, श्रम विभाग की कल्याणकारी योजना, शैक्षणिक सुविधा, कुटीर ग्राम उद्योग में रेशम का उत्पादन समेत कई दूसरी योजनाओं को निरंतरता की मंजूरी दी।

मोहन सरकार का बड़ा ऐलान

इसके अलावा बैठक में सीएम मोहन यादव ने बड़ा ऐलान किया है। अब सरकारी अस्पातालों का निजीकरण होगा। इसके अलावा रीवा, देवास समेत तीन जिलों के 18 सामुदायिक केंद्रों को निजी तौर पर संचालन करने दिया जा रहा है। इन सामुदायिक केंद्रों में विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं है।

पायलट प्रोजेक्ट के लिए स्वीकृति

PPP मोड़ की शर्तों के अनुसार विशेषज्ञ डॉक्टर और सुविधाएं मुहैया करानी पड़ेगी। स्वास्थ्य प्रोत्साहन नीति को मंजूरी मिली। कल्याणकारी संस्था कोई हॉस्पिटल खोलना चाहते हैं। सरकार जमीन उपलब्ध कराएगी। सरकार जमीन उपलब्ध कराएगी। उपकरणों के लिए पूंजीगत अनुदान भी दिया जाएगा। पांच मंत्रियों की कमेटी इसके सभी मापदंड निर्धारित करेगी।

2030-2031 तक इंदौर की मेट्रो का पूरी तरीके से होगा संचालन

साल 2017 में 7500 करोड़ का आंकलन किया गया। अंडरग्राउंड समेत कई जन सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए लागत में वृद्धि हुई। 5388 करोड़ की अतिरिक्त राशि की स्वीकृति की।इंदौर की 31 किलोमीटर की मेट्रो 2030, 31 तक पूरी तरीके से संचालित होगी।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।