डेंटल छात्र आत्महत्या मामले में आरोपी की रिहाई के कारणों की जांच कराएंगे: चेन्निथला
डेंटल छात्र आत्महत्या मामले में आरोपी की रिहाई के कारणों की जांच कराएंगे: चेन्निथला
तिरुवनंतपुरम, 21 जुलाई (भाषा) केरल के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने डेंटल कॉलेज छात्र की आत्महत्या मामले में मुख्य आरोपी की रिहाई के लिए जिम्मेदार परिस्थितियों का ब्योरा मांगा है।
चेन्निथला ने संवाददाताओं से कहा कि उन्हें मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने कन्नूर के एक निजी डेंटल कॉलेज के डेंटल एनाटॉमी विभाग के प्रमुख डॉ. एम. कोंडंडा राम की गिरफ्तारी के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए थे और अंततः उसे र्नाटक के कोडागु से गिरफ्तार कर लिया गया।
आरोपी को निचली अदालत में पेश किया गया, सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तारी के कारणों की जानकारी नहीं दी गई थी। इसी आधार पर अदालत ने उसे रिहा करने का आदेश दिया।
जब वह अदालत परिसर से बाहर आ रहा था, तभी जांच टीम ने उसे दोबारा हिरासत में ले लिया और वहां से चली गई।
बाद में अपराध शाखा टीम ने कोंडंडा राम को रिहा कर दिया और उसे मगलवार को जांच अधिकारी के समक्ष मंगलवार को पेश होने के लिए नोटिस जारी किया।
मंत्री ने कहा कि छात्र का परिवार उनसे मिलने आया था। उसके परिवार को अपराध शाखा की जांच पर भरोसा नहीं है। ‘‘इसलिए हमने एक नयी जांच टीम गठित करने का फैसला किया है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘मैंने पुलिस महानिरीक्षक अजीता बेगम के नेतृत्व में एक नयी जांच टीम गठित करने का निर्देश दिया है।’’
आरोपी कोंडंडा राम को 13 जुलाई को उच्चतम न्यायालय द्वारा उसकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज किए जाने के बाद हिरासत में लिया गया था।
पीड़ित नितिन राज अंजाराकांडी स्थित निजी डेंटल कॉलेज का छात्र था और 10 अप्रैल को कॉलेज परिसर की एक इमारत से गिरने के बाद वह मृत पाया गया था। इसे संदिग्ध आत्महत्या का मामला माना जा रहा है।
कोंडंडा राम और एक अन्य संकाय सदस्य डॉ. संगीता नांबियार के खिलाफ राज को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।
संगीता नांबियार को इससे पहले कन्नूर की एक अदालत से अग्रिम जमानत मिल गई थी।
जांच के अनुसार, अनुसूचित जाति समुदाय से ताल्लुक रखने वाले राज को कक्षा में कोंडंडा राम ने अपमानित किया और धमकाया था।
कोंडंडा राम को रविवार रात उसके छिपने के स्थान से हिरासत में लेकर कन्नूर स्थित अपराध शाखा के कार्यालय लाया गया था।
भाषा तान्या माधव
माधव

Facebook


