सिद्धगंगा मठ के प्रमुख डॉ शिवकुमार स्वामी की हालत गंभीर,उपमुख्यमंत्री परमेश्वर पहुंचे अस्पताल

सिद्धगंगा मठ के प्रमुख डॉ शिवकुमार स्वामी की हालत गंभीर,उपमुख्यमंत्री परमेश्वर पहुंचे अस्पताल

सिद्धगंगा मठ के प्रमुख डॉ शिवकुमार स्वामी की हालत गंभीर,उपमुख्यमंत्री परमेश्वर पहुंचे अस्पताल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:58 pm IST
Published Date: January 21, 2019 5:16 am IST

कर्नाटक। कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री जी परमेश्वर आज तड़के तुमकुरु के अस्पताल पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि जहां सिद्धगंगा मठ के प्रमुख शिवकुमार स्वामीजी का इलाज चल रहा है।और उनकी हालत गंभीर हो गई है। ज्ञात हो कि मठाधीश की उम्र 111 वर्ष है। और वे सभी सिद्ध मठो की जिम्मेदारी संभाले हुए हैं।

उन्हें कुछ दिन पहले ही फेफड़े में संक्रमण और दूसरी समस्याओं के चलते अस्पताल में भर्ती किया गया था। शुक्रवार को मुख्यमंत्री एचडी कुमार स्वामी डॉ शिवकुमार स्वामी की कुशलक्षेम पूछने अस्पताल गए थे. उन्होंने चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी भी ली थी।


लेखक के बारे में