विकास और पर्यावरण एक दूसरे के पूरक, विरोधी नहीं: बिरला

Ads

विकास और पर्यावरण एक दूसरे के पूरक, विरोधी नहीं: बिरला

  •  
  • Publish Date - March 6, 2026 / 08:13 PM IST,
    Updated On - March 6, 2026 / 08:13 PM IST

नयी दिल्ली, छह मार्च (भाषा) लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शुक्रवार को कहा कि विकास और पर्यावरण को परस्पर विरोधी शक्तियों के रूप में नहीं, बल्कि एक दूसरे के पूरक के रूप में देखा जाना चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि मानवता के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए जल संरक्षण अत्यंत आवश्यक है और जनप्रतिनिधियों सहित सभी हितधारकों को इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए मिलकर काम करना चाहिए।

बिरला ने ‘वॉटर ट्रांसवर्सैलिटी ग्लोबल अवॉर्ड्स एंड कॉन्क्लेव 2026’ को संबोधित करते हुए जल संरक्षण, सतत विकास और वैश्विक सहयोग के महत्व पर बल दिया और कहा कि ‘इंटरनेशनल वॉटर फोरम’ जैसी पहल जल संबंधी चुनौतियों का समाधान करने में वैश्विक स्तर पर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘वास्तविक परिवर्तन तभी संभव है जब नागरिक जल संरक्षण, ऊर्जा दक्षता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक और जिम्मेदार बनें।’’

बिरला का कहना था कि जल, ऊर्जा, स्वास्थ्य और पर्यावरण ऐसे क्षेत्र हैं जो गहराई से एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं।

उन्होंने कहा कि इन जटिल चुनौतियों का समाधान केवल समन्वित और एकीकृत दृष्टिकोण के माध्यम से ही संभव है।

भाषा हक हक माधव

माधव