जम्मू-कश्मीर के डीजीपी ने ईद-उल-अजहा, अमरनाथ यात्रा के लिए किए गए सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की

जम्मू-कश्मीर के डीजीपी ने ईद-उल-अजहा, अमरनाथ यात्रा के लिए किए गए सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की

जम्मू-कश्मीर के डीजीपी ने ईद-उल-अजहा, अमरनाथ यात्रा के लिए किए गए सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की
Modified Date: May 26, 2026 / 05:52 pm IST
Published Date: May 26, 2026 5:52 pm IST

श्रीनगर, 26 मई (भाषा) जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नलिन प्रभात ने ईद-उल-अजहा और श्री अमरनाथ जी यात्रा 2026 की सुरक्षा तैयारियों की मंगलवार को समीक्षा की।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि समीक्षा बैठक जम्मू-कश्मीर पुलिस के कश्मीर में स्थित नियंत्रण कक्ष में हुई, जिसमें सीआरपीएफ, आईटीबीपी, यातायात पुलिस, रेलवे और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे।

डीजीपी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि घाटी में ईद पर शांतिपूर्ण माहौल कायम रखने के लिए मस्जिदों और भीड़-भाड़ वाले प्रमुख स्थानों पर भीड़ प्रबंधन सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए, लोगों की आवाजाही की सुरक्षा सुनिश्चित हो और संवेदनशील स्थानों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती के जरिये भीड़ बढ़ने से रोकी जाए।

बैठक में अधिकारियों ने आगामी अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए सुरक्षा तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया।

भाषा जोहेब माधव

माधव


लेखक के बारे में