डीआईजी ने सांबा में सुरक्षा की समीक्षा की, उच्च सतर्कता और गहन गश्त का आह्वान किया

Ads

डीआईजी ने सांबा में सुरक्षा की समीक्षा की, उच्च सतर्कता और गहन गश्त का आह्वान किया

  •  
  • Publish Date - April 21, 2026 / 02:52 PM IST,
    Updated On - April 21, 2026 / 02:52 PM IST

जम्मू, 21 अप्रैल (भाषा) जम्मू कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक (डीआईजी) श्रीधर पाटिल ने सांबा जिले में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की और राष्ट्रविरोधी तत्वों के किसी भी नापाक मंसूबे को नाकाम करने के लिए कड़ी सतर्कता और गहन गश्त का आह्वान किया।

जम्मू, सांबा और कठुआ जैसे संवेदनशील सीमावर्ती जिलों का निरीक्षण करने के बाद डीआईजी पाटिल ने जिला पुलिस अधिकारियों के साथ एक व्यापक सुरक्षा-सह-अपराध समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।

अधिकारियों ने बताया कि डीआईजी ने सीमावर्ती क्षेत्रों के रणनीतिक महत्व पर जोर देते हुए अधिकारियों को कड़ी निगरानी बनाए रखने और उच्च स्तर की तैयारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

अधिकारियों ने बताया कि डीआईजी ने सीमा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए प्रभावी नाका जांच, गश्त बढ़ाने और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ निर्बाध समन्वय की आवश्यकता पर जोर दिया।

उन्होंने बताया कि शुरुआत में, पाटिल ने जमीनी स्तर पर कामकाज और चुनौतियों का आकलन करने के लिए अधिकारियों के साथ आमने सामने बातचीत की।

बैठक के बाद, सांबा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने जिला पुलिस के कामकाज, मौजूदा अपराध और सुरक्षा परिदृश्य का एक विस्तृत पावरपॉइंट प्रस्तुति दी।

पाटिल ने जारी मादक पदार्थ विरोधी अभियान के महत्व पर जोर दिया और अधिकारियों को मादक पदार्थ तस्करों और विक्रेताओं के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

भाषा अमित मनीषा

मनीषा