Reported By: Pushpendra Kushwaha
,Maihar School Holiday News / Image Source : FILE
मैहर : Maihar School Holiday News मध्य प्रदेश के मैहर जिले में लगातार बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी को देखते हुए प्रशासन ने स्कूली बच्चों के लिए एक बड़ा निर्णय लिया है। जिले की कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट बिदिशा मुखर्जी ने विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए 21 अप्रैल 2026 से प्राथमिक कक्षाओं के लिए छुट्टियों का आदेश जारी किया है। अभी जिले का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया है, जिसके चलते छोटे बच्चों के लिए स्कूल जाना चुनौतीपूर्ण हो रहा था।
जारी आदेश के अनुसार, प्री-प्रायमरी से लेकर कक्षा 5वीं तक के सभी शासकीय, अशासकीय, केन्द्रीय, सीबीएसई और अन्य मान्यता प्राप्त विद्यालयों में 21 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक अवकाश रहेगा। Maihar Collector Order Heatwave हालांकि, कक्षा 6वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए स्कूल बंद नहीं किए गए हैं; उनकी कक्षाएं पूर्व निर्धारित समय यानी सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक यथावत संचालित रहेंगी।
विद्यालय के शैक्षणिक स्टाफ को दोपहर 1:30 बजे तक उपस्थित रहकर अपने प्रशासनिक कार्य पूर्ण करने होंगे। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि पहले से निर्धारित परीक्षाएं और अन्य आवश्यक कार्यक्रम अपने तय समय पर ही होंगे।मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, जिले में अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।
इन्हे भी पढ़ें:-