Purnia MP Pappu Yadav Bihar NCW Notice || Image- ANI News File
पटना: महिलाओं को लेकर विवादित बयान देने वाले पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव महिला आयोग के घेरे में आ गये हैं। (Purnia MP Pappu Yadav Bihar NCW Notice) बिहार महिला आयोग ने सांसद को इस मामले में नोटिस भेजकर जवाब माँगा है। महिला आयोग ने उनसे इस मामले में तीन दिनों के भीतर जवाब प्रस्तुत करने को कहा है।
बिहार महिला आयोग के नोटिस में उल्लेख है कि, “सोशल मीडिया के माध्यम से एक प्रसारित वीडियो में राजनीतिक क्षेत्र में कार्य कर रही महिलाओं के प्रति आपके द्वारा घृणित बयान दिया गया है। जिसमें आपके द्वारा यह बात कही गई है कि राजनीति में कार्य कर रही महिलाएं किसी न किसी राजनेताओं के साथ बेड शेयर करके ही आती हैं, जो महिलाओं के आत्मसम्मान एवं सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुँचाती है।”
महिला आयोग ने आगे लिखा है कि, “इस प्रकार उक्त महिला अपना पक्ष रखते हुए बड़े आघात एवं जवाब की मांग करती है कि आपके द्वारा इस तरह की घृणित बयान क्यों दिया गया? साथ ही क्यों नहीं आपके खिलाफ लोकसभा की सदस्यता रद्द करने हेतु लोकसभा अध्यक्ष से अनुशंसा की जाए? अतः अपने उक्त घृणित बयान के संबंध में स्पष्ट जवाब पत्र प्राप्ति के तीन दिनों के अंदर अधोहस्ताक्षरी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। इसे अत्यावश्यक समझा जाए।”
The Bihar State Women’s Commission has issued a notice to Purnia MP Pappu Yadav over a viral video alleging he made objectionable remarks against women. The Commission called it a violation of women’s dignity and warned of further action if the response is unsatisfactory pic.twitter.com/yiwvXZOtdE
— IANS (@ians_india) April 21, 2026
गौरतलब है कि, पूर्णिया के निर्दलीय सांसद का सोशल मीडिया पर एक बेहद आपत्तिजनक बयान वाला वीडियों तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में पप्पू यादव ने अपने बयान में देश की राजनीति में महिलाओं के लिए बिना किसी समझौते के आगे बढ़ना लगभग असंभव होने का दावा किया है। पप्पू यादव ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि, भले ही भारतीय समाज में महिलाओं को देवी का दर्जा दिया जाता है, लेकिन वास्तविकता इसके बिल्कुल उलट है।
पप्पू यादव के बयान के मुताबिक़, अधिकांश महिलाओं की राजनीति में शुरुआत प्रभावशाली लोगों के निजी दायरे से होती है। (Purnia MP Pappu Yadav Bihar NCW Notice) पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि, सत्ता के गलियारों में महिलाओं के शोषण की प्रवृत्ति गहराई तक जड़ें जमा चुकी है। पप्पू यादव ने कहा कि कड़वी सच्चाई यह है कि 90% महिलाओं का राजनीतिक करियर नेताओं के बिस्तरों से शुरू होता है। महिलाएं किसी प्रभावशाली नेता के रूम में गए बिना राजनीति नहीं कर सकतीं।
#WATCH | Purnea, Bihar: Independent MP Pappu Yadav says, “…In India, women are called goddesses, but they will never be respected here. System and society are responsible for this…90% of women cannot do politics without entering the room of politicians…”
(20.04.2026) pic.twitter.com/WyHY4ZitUJ
— ANI (@ANI) April 21, 2026
वीडियो में पप्पू यादव ने नेताओं के चरित्र पर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि संसद और विधानसभाओं में बैठे कई जनप्रतिनिधि महिलाओं को सम्मान की नजर से नहीं देखते। न्होंने यहां तक कहा कि बड़ी संख्या में नेता अश्लील सामग्री देखते हैं और इसकी जांच के लिए उनके मोबाइल फोन की पड़ताल होनी चाहिए, क्योंकि डिजिटल डाटा पूरी तरह मिटाया नहीं जा सकता।
गौरतलब है कि, इस वीडियो के सामने आने के बाद बिहार के महिला आयोग ने पप्पू यादव को जैसे ही नोटिस भेज, वह बीमार हो गए और उन्हें अस्पताल में इलाज करते हुए देखा गया। (Purnia MP Pappu Yadav Bihar NCW Notice) ऐसे में अब सोशल मीडिया यूजर्स बयान को पॉलिटिकल स्टंट और अस्पताल में दाखिल होने को नाटक बता रहे है।
MP Pappu Yadav’s health deteriorates immediately after receiving notice from the Women’s Commission over his controversial remarks on women leaders. pic.twitter.com/t8QMeWmX7W
— Bihar_se_hai (@Bihar_se_hai) April 21, 2026
नकली मौनजारो इंजेक्शन मामला: फार्मा क्षेत्र की दिग्गज कंपनी एली लिली ने कार्रवाई का स्वागत किया
द्रमुक शासन के अंतर्गत तमिलनाडु में कानून व्यवस्था बिगड़ रही है: मुख्यमंत्री नायडू
अमेरिकी वाणिज्य दूतावास पर हमले की धमकी देने वाले को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
चक्करपुर भूखंड मामले में उच्चतम न्यायालय का हरियाणा के अधिकारियों को नोटिस
सामने आने वाले हर अवसर में से हमेशा बेहतर विकल्प चुनने की कोशिश की: कृतिका कामरा
घुसपैठियों से मुक्त पश्चिम बंगाल में हर साल युवाओं को एक लाख नौकरियां मुहैया कराएगी भाजपा : शाह