रांची, 21 अप्रैल (भाषा) राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग (एनसीबीसी) की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति ने मंगलवार को कहा कि झारखंड सरकार को अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) से संबंधित शिकायतों पर अपनी रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा गया है।
उन्होंने कहा कि राज्य में ओबीसी की शिकायतों से संबंधित रिपोर्ट जुलाई 2025 से लंबित है, जब पिछली समीक्षा बैठक हुई थी।
आयोग की अध्यक्ष ने कहा, ‘‘मंगलवार को राज्य सरकार के अधिकारियों के साथ ओबीसी से संबंधित शिकायतों की समीक्षा बैठक हुई और अधिकारियों को जल्द से जल्द रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है। हमने ओबीसी के सामाजिक-आर्थिक, शैक्षिक और अन्य कई मुद्दों पर चर्चा की।’’
उन्होंने कहा, ‘‘इस आयोग का उद्देश्य जनता की शिकायतों का समाधान करना है। मैंने 18 मार्च को आयोग के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला और सभी राज्यों से अपनी रिपोर्ट सौंपने को कहा। झारखंड को छोड़कर अन्य सभी राज्यों ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है।’’
उन्होंने कहा कि आयोग को रिपोर्ट मिलने के बाद शिकायतों का समाधान किया जाएगा।
भाषा सुभाष नरेश
नरेश