हिमाचल में आफत: 102 सड़कें बंद, नौ सितंबर तक लगातार बारिश का अनुमान

हिमाचल में आफत: 102 सड़कें बंद, नौ सितंबर तक लगातार बारिश का अनुमान

हिमाचल में आफत: 102 सड़कें बंद, नौ सितंबर तक लगातार बारिश का अनुमान
Modified Date: September 4, 2026 / 03:53 pm IST
Published Date: September 4, 2026 3:53 pm IST

शिमला, चार सितंबर (भाषा) हिमाचल प्रदेश में बारिश के कारण कुल 102 सड़कें बंद हो गई हैं। इस बीच शिमला मौसम विज्ञान केंद्र ने शनिवार के लिए राज्य के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी देते हुए शुक्रवार को ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है।

अधिकारियों ने बताया कि राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रही। सिरमौर जिले के नाहन में बृहस्पतिवार शाम से अब तक 67.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके बाद जोगिंदरनगर में 57 मिमी, नादौन में 52.6 मिमी और जटोन बैराज तथा भरवांई में 40-40 मिमी. बारिश हुई।

कांगड़ा और सुंदरनगर में गरज के साथ बूंदाबांदी और आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं हुईं। मौसम विभाग ने राज्य में नौ सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान जताया है।

राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र (एसईओसी) के अनुसार, बंद की गई 102 सड़कों में से सबसे अधिक सड़कें मंडी जिले (46) में अवरुद्ध हैं। इसके बाद कुल्लू (22), सिरमौर (11), कांगड़ा (आठ), ऊना (चार), चंबा, शिमला और सोलन (तीन-तीन) और लाहौल-स्पीति एवं बिलासपुर (एक-एक) का स्थान है।

इसके अलावा बारिश से 125 बिजली ट्रांसफार्मर और 21 पेयजल योजनाएं भी प्रभावित हुई हैं।

अधिकारियों के अनुसार, 30 जून को मानसून की शुरुआत के बाद से राज्य में बारिश से जुड़ी घटनाओं में कम से कम 108 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, राज्य को अबतक 1,235 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

भाषा शुभम सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में